भारत ने बुधवार को ‘अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका के आयोग’की आलोचना को खारिज किया और कहा कि उसकी आलोचना इस गुमराह करने वाली रिपोर्ट पर आधारित है कि अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों को धार्मिक पहचान के आधार पर अलग किया गया है.
- आयुष सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं क्रियाशील रहेंगी। इनमें अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, टेलीमेडिसिन सुविधाएं, डिस्पेंसरी, केमिस्ट, फार्मेसियों और सभी प्रकार की दवा दुकानें शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नालंदा जिले में 35 और 25 वर्ष की दो महिलाओं तथा एक पुरुष (60) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक वायरस संक्रमित 13 लोगों की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि मोटापे की शिकार 95 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा, जबकि 63 वर्षीय पुरुष की मौत बुधवार को हुई। दोनों मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती थे।
जनपद गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित कोई भी नया मरीज नहीं पाया गया और सभी 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आईं. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि बुधवार को 47 लोगों की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट आईं. सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं. उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 80 मरीज मिले हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन ने विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में कारोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने का श्रेय भारत सरकार के समन्वित साझा प्रयासों को देते हुये पोलियो और चेचक उन्मूलन की तर्ज पर कारोना उन्मूलन में भी कामयाबी मिलने का विश्वास जताया है.
देश में लॉकडाउन के दौरान शादियों को टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में हरियाणा में रोहतक के एक शख्स ने इस हफ्ते मैक्सिको की अपनी प्रेमिका से जिला अदालत में शादी रचाई. हालांकि इस दौरान कोई समारोह नहीं हुआ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
देश की सेना और प्रसार भारती ने बुधवार को अपने कर्मचारियों से कोरोना वायरस पर नजर रखने वाले मोबाइल एप्लीकेनशन आरोग्य सेतु का उपयोग करने को कहा. इसके साथ ये दोनों उन सरकारी प्रतिष्ठानों में शामिल हो गये हैं, जो अपने कर्मचारियों से इस एप का उपयोग करने को कह रहे हैं.
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में कोरोना वायरस के बुधवार को 17 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1578 पहुंच गई. इसके अलावा दो और लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया. दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या 32 हो गई है.
बघेल ने बुधवार को जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा। 21 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें दिशानिर्देशों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी।
औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत एकौनी गांव में स्क्रीनिंग करने गयी स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों द्बारा किये गये हमले और पथराव में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दो थानाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार इनमें तीन दर्जन से अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। शेष गुजरात व तेलंगाना से हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में तस्करों से बरामद शराब पुलिस चौकी से बेचने के मामले में दो सिपाहियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वाधिक संक्रमण वाले 170 जिलों को हॉटस्पॉट जिले, सीमित संक्रमण वाले 207 जिलों को ‘संभावित हॉटस्पाट जिले’ और संक्रमण मुक्त शेष जिलों को ‘ग्रीन जोन’ में बांटते हुये राज्यों से कहा है कि अगर उनकी दृष्टि में ऐसे कोई जिले हैं जो हॉटस्पॉट के मानकों को पूरा करते हों, तो वे इन्हें इस श्रेणी में शामिल कर सकते हैं।
सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई एएफपी की तालिका के मुताबिक, 193 देशों में कोरोना वायरस के कम से कम 2,001,204 मामले हैं। इनमें से दुनिया भर में 126,898 लोगों की मौत हो चुकी है।
पटना में बुधवार को आयोजित एक बैठक के दौरान नीतीश ने लॉकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति को लेकर विभिन्न विभागों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गहन समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले 21 दिनों के लॉकडाउन को और 19 दिन बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की थी।