एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के दौरान रोहतक के युवक ने मैक्सिकन प्रेमिका से शादी रचाई

देश में लॉकडाउन के दौरान शादियों को टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में हरियाणा में रोहतक के एक शख्स ने इस हफ्ते मैक्सिको की अपनी प्रेमिका से जिला अदालत में शादी रचाई. हालांकि इस दौरान कोई समारोह नहीं हुआ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया.

लॉकडाउन के दौरान रोहतक के युवक ने मैक्सिकन प्रेमिका से शादी रचाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-ANI)

चंडीगढ़: देश में लॉकडाउन के दौरान शादियों को टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में हरियाणा में रोहतक के एक शख्स ने इस हफ्ते मैक्सिको की अपनी प्रेमिका से जिला अदालत में शादी रचाई. हालांकि इस दौरान कोई समारोह नहीं हुआ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया.

निरंजन कश्यप (22) और डाना जोहेरी ने रोहतक में 13 अप्रैल को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की.

कश्यप ने ‘पीटीआई-’ से बुधवार को फोन पर कहा कि उन्होंने रोहतक के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आवेदन दिया था और उन्हें 13 अप्रैल की तारीख दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).