एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस : इंदौर में दो और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 39 हुई, 42 नये मामले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि मोटापे की शिकार 95 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा, जबकि 63 वर्षीय पुरुष की मौत बुधवार को हुई। दोनों मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती थे।

कोरोना वायरस : इंदौर में दो और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 39 हुई, 42 नये मामले
जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 अप्रैल देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में दो और मरीजों की मौत होने की बुधवार देर रात जानकारी दी गई। इसके साथ ही इस महामारी से जिले में मरने वालों की तादाद बढ़कर 39 हो गयी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि मोटापे की शिकार 95 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा, जबकि 63 वर्षीय पुरुष की मौत बुधवार को हुई। दोनों मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती थे।

उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद जिले में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है।

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बुधवार रात तक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 6.65 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

सीएमएचओ ने कहा, "जिले में कोविड-19 के जो नये मरीज मिले हैं, उनमें से ज्यादातर लोग इस महामारी के पुराने मरीजों के सगे-संबंधी या परिचित हैं। मरीजों के संपर्क में आये ऐसे सभी लोगों को सावधानी के तौर पर पहले ही अलग किया जा चुका है।"

अब तक जिले में इस महामारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).