एजेंसी न्यूज

कोरोना संकट: नकदी की तंगी में थाइलैंडवासी भुना रहे हैं सोने के गहने

कई लोग ने हालिया आर्थिक कठिनाई के समय इस कीमती धातु को बेचकर लाभ कमाने के लिए ललचा रहे हैं।

कोरोना संकट: नकदी की तंगी में थाइलैंडवासी भुना रहे हैं सोने के गहने

अमेरिका के अगुवाई में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को फिर से मजबूत करने के लिए अरबों डॉलर के प्रोत्साहन उपायों के बीच मंगलवार को सोने का भाव 1,731.25 डॉलर प्रति औंस के सात साल के उच्चतम स्तर को छू गया।

कई लोग ने हालिया आर्थिक कठिनाई के समय इस कीमती धातु को बेचकर लाभ कमाने के लिए ललचा रहे हैं।

कई थाइलैंडवासी अच्छे समय में निवेश के रूप में सोने के आभूषण खरीदते हैं और जब कीमतें बढ़ती हैं या आर्थिक दिक्कत का वक्त होता है उस वक्त इसकी बिक्री कर देते हैं।

बैंकाक में, जहां एक पखवाड़े से लॉकडाउन की स्थिति है, वहां भी सैकड़ों की संख्या में लोग सोने की कीमत में 20 प्रतिशत की तेजी का लाभ काटने के लिए बैंकॉक के चाइनाटाउन,याओवरट आ रहे हैं, जहां वे अपने कंगन, हार और अंगूठियां बेच रहे हैं।

सड़क किनारे खोमचा लगाने वाले 39 वर्षीय तनकम प्रॉमियूयेन ने कहा ,‘ मेरे पर कोई बचत नहीं है। इस लिए मैंने पास पड़ा सोना बेचने का निश्चय किया है ताकि इस कठिन समय में जीवन चलाने के लिए कुछ नकदी मिल सके।

ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जित्ती तांगसिटपाकडी ने कहा कि व्यापारियों ने यहां करोड़ो डॉलर का सोना खरीदा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).