एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के लिए दिल्ली में 3,400 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,561 लोग संक्रमित हैं ।

लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के लिए दिल्ली में 3,400 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए
जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के लिए बुधवार को दिल्ली में 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 3,473 लोगों को हिरासत में लिया गया । पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है ।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,561 लोग संक्रमित हैं ।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक आईपीसी की धारा 188 (सरकारी सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत 244 मामले दर्ज किए गए ।

पुलिस के मुताबिक, कुल 3473 लोगों को हिरासत में लिया गया और 382 गाड़ियां जब्त की गयीं।

पुलिस ने बताया कि घर से बिना मास्क लगाए निकलने पर 79 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए ।

उन्होंने बताया कि आवाजाही के लिए अब तक कुल 801 पास जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों के उल्लंघन के लिए 24 मार्च से 84,030 लोगों को हिरासत में लिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).