PM मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल को 1000 करोड़ रुपये के अंतरिम मदद की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल को एक हजार करोड़ रुपये की अंतरिम मदद देने की सोमवार को घोषणा की. मोदी ने कहा मैं राज्य को 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम मदद देने की घोषणा करता हूं. घरों के अलावा कृषि, बिजली और अन्य क्षेत्रों को पहुंचे नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा.