बैंक बोर्ड ब्यूरो ने SBI के प्रबंध निदेशक पद के लिए किया अश्विनी भाटिया का चयन
बैंक बोर्ड ब्यूरो ने शनिवार को तीन सरकारी बैंकों ‘भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिये क्रमश: अश्विनी भाटिया, एमवी राव और पी पी सेनगुप्ता के नामों की सिफारिश की. इनकी नियुक्ति पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी.