देश की खबरें | यात्रियों की मुस्कान सबसे बड़ा इनाम: ट्रेन में प्रवासियों की मदद करने वाले बिहार के ग्रामीणों ने कहा
जियो

बेगूसराय (बिहार), एक जून कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बिहार के बेगूसराय जिले में विशेष रेलगाड़ियों के रुकने पर यहां के एक साधारण से गांव के लोगों द्वारा अतिथियों के सत्कार की मिसाल पेश किए जाने की खबरें दिलों की जीत रही है।

जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को सुखद आश्चर्य हुआ जब उन्होंने यहां से हजारों किलोमीटर दूर, मिजोरम में प्रकाशित समाचार में बेगूसराय का जिक्र देखा।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार की योजना 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' से जुड़े 20 राज्य: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान.

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा के एक ट्वीट ने इस खबर को और खास बना दिया जिसमें उन्होंने बिहार के नेकदिल इंसानों की तारीफ की जो ट्रेन के कुछ दिन पहले जिले में रुकने पर उसमें सवार यात्रियों के लिए खाना और पानी लेकर पहुंचे।

जोरामथांगा ने शनिवार को कहा, “मिजोरम के फंसे हुए लोगों के लौटने के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को अपना खाना देने के कुछ दिन बाद, बिहार के बेगूसराय में श्रमिक स्पेशल ट्रेन के कुछ देर रुकने के दौरान, नेक दिल इंसानों ने बदले में उन्हें भोजन दिया।”

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ भेद मानदंड का उल्लंघन करने का मामला दर्ज : 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “अच्छाई के बदले अच्छाई। प्रेम उमड़ता है तो भारत खूबसूरत हो जाता है।”

मुख्यमंत्री के पोस्ट को करीब 5,800 बार ट्वीट किया गया और अब तक उसे 21,000 से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

जोरामथंगा ने 30 सेकेंड का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें ग्रामीण पानी की बोतलों और खाने के पैकेट से भरी टोकरियां लाते दिख रहे हैं।

यह वीडियो ट्रेन के कंपार्टमेंट से बनाया गया है जो क्षेत्र, और जातीयता से ऊपर उठकर दया-करुणा की दिल खुश करने वाली तस्वीर सामने रखती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)