देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले, आंकड़ा 8,283 तक पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 8,283 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 358 पर पहुंच गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी।