कोविड-19 मामलों के दोगुना होने की दर में लग रहा है अधिक समय: केंद्र सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुना होने में जहां 15.4 दिन लगते थे, वह अवधि अब बढ़ कर 17.4 दिन हो गई है. हालांकि, पहली बार देश में किसी एक दिन में संक्रमण के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं.