एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मई में लॉकडाउन में ढील निष्प्रभावी, खुदरा कंपनियों के कारोबार में आई बड़ी गिरावट : आरएआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा मई में लॉकडाउन में दी गई ढील कारोबार की दृष्टि से ‘निष्प्रभावी’ साबित हुई है। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के एक सर्वे में कहा गया है कि अंकुशों में ढील के बावजूद खुदरा कारोबारियों के कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है।

जरुरी जानकारी | मई में लॉकडाउन में ढील निष्प्रभावी, खुदरा कंपनियों के कारोबार में आई बड़ी गिरावट : आरएआई

नयी दिल्ली, 12 जून सरकार द्वारा मई में लॉकडाउन में दी गई ढील कारोबार की दृष्टि से ‘निष्प्रभावी’ साबित हुई है। रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के एक सर्वे में कहा गया है कि अंकुशों में ढील के बावजूद खुदरा कारोबारियों के कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है।

आरएआई ने तीन माह मार्च, अप्रैल ओर मई के लिए छोटे-बड़े खुदरा कारोबरियों तथा कंपनियों के कारोबार का आकलन किया है। सर्वे में 150 से अधिक रिटेलरों को शामिल किया गया।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

आरएआई ने बयान में कहा कि अप्रैल-मई के दौरान राष्ट्रव्यापी बंद सख्ती से लागू था। इसके दौरान खुदरा कारोबार कंपनियों के कारोबार में पिछले साल के समान महीनों की तुलना में 80 से 90 प्रतिशत की गिरावट आई।

एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने मई में लॉकडाउन में जो ढील दी, वह निष्प्रभावी रही। इस दौरान खुदरा कारोबारियों को व्यापक रूप से नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

सर्वे में कहा गया है कि खाद्य और किराना क्षेत्र की 300 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री वाली खुदरा कंपनियों के कारोबार में इस दौरान 86 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं गैर-खाद्य और किराना क्षेत्र की खुदरा कंपनियों के कारोबार में 75 प्रतिशत की गिरावट आई।

वहीं इनकी तुलना में 300 करोड़ रुपये से कम के कारोबार वाली छोटी और मझोले खुदरा कारोबारियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन इनके कारोबार में भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की गिरावट आई। सर्वे में कहा गया है कि लॉकडाउन में ढील लगभग क्षेत्रों में खुदरा कंपनियों के लिए निष्प्रभावी रही। मई में विभिन्न क्षेत्रों में खुदरा कारोबार कंपनियों के कारोबार में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 76 से 81 प्रतिशत की गिरावट आई।

सर्वे के नतीजों पर आरएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘‘लॉकडाउन में ढील के बावजूद खुदरा कंपनियों को अपने कारोबार को फिर खड़ा करने के लिए चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ रहा है। देशभर खुदरा कारोबार पर जैसा असर पड़ा है वह चिंता की बात है। खुदरा कारोबार कंपनियों को एक बार फिर से मुनाफे में पहुंचने के लिए काफी समय लगेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).