जरुरी जानकारी

Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक

सांबद लॉटरी (Sambad Lottery) से साल 2020 आपके लिए सबसे भाग्यशाली वर्ष साबित हो सकता है. इससे पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड राज्यों में रहने वाले लोगों को अपनी किस्मत आजमाने और नकद राशि जीतने का सुनहरा मौका मिलता है.

Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक
लॉटरी I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Lottery Sambad 2020 Results in Hindi: सांबद लॉटरी (Sambad Lottery) से साल 2020 आपके लिए सबसे भाग्यशाली वर्ष साबित हो सकता है. इससे पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड राज्यों में रहने वाले लोगों को अपनी किस्मत आजमाने और नकद राशि जीतने का सुनहरा मौका मिलता है. सांबद लॉटरी की ओर से दैनिक आधार पर कई पुरस्कार और लकी ड्रा होते हैं. सभी नतीजे आधिकारिक वेबसाइट lotterysambadresult.in पर घोषित किए जाते है.

सांबद लॉटरी के परिणाम हर दिन तीन बार जारी होता है- सुबह 11.55 बजे, शाम 4 बजे और रात 8 बजे. लॉटरी टिकट धारक बताए गए समय पर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नतीजे देख सकता है. साथ ही लॉटरी सांबद के परिणामों को पीडीएफ (PDF) में डाउनलोड कर सकता है. Mega Millions Lottery: कोई भारतीय इस हफ्ते जीत सकता है 30.9 बिलियन रुपये का जैकपॉट प्राइज, यहां जानें कैसे

गुरुवार को सिक्किम लॉटरी "डियर प्रीशियस मोर्निंग " (Dear Precious Morning) के लिए परिणाम सुबह 11.55 बजे घोषित किया गया. इसके प्रथम पुरस्कार विजेता ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं. गुरुवार के लिए पश्चिम बंगाल लॉटरी का नाम "डियर बंगभूमि भागीरथी" (Dear Bangabhumi Bhagirathi) है, जिसे शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि नागालैंड राज्य की लॉटरी के नतीजे गुरुवार को रात आठ बजे जारी होंगे, जिसे "डियर फाल्कन इवनिंग" (Dear Falcon Evening) नाम दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).