देश की खबरें | सुशांत सिंह की मौत बॉलीवुड के लिए 'संभल जाने का वक्त', कलाकारों ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पर दिया जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा रविवार को की गई खुदकुशी ने मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। अभिनेता अनिल कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, ऋचा चड्ढा समेत कई हस्तियों ने परेशानियों का सामना कर रहे लोगों का साथ देने पर जोर दिया। वहीं, बिपाशा बसु ने देश में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात कहते हुए स्कूलों में ध्यान (मेडिटेशन) को अनिवार्य विषय बनाने की मांग की।