जरुरी जानकारी | कोलकाता के शॉपिंग मॉलों में लोगों की आवाजाही, बिक्री बढ़ी

कोलकाता, 14 जून कोलकाता में लॉकडाउन मानकों को आसान बनाने के बाद शॉपिंग मॉल में लोगों की आवाजाही और बिक्री बढ़ी है।

इन प्रतिष्ठानों के अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग माल में आने वाले लोग कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में औसतन अधिक खरीदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

शॉपिंग मॉल में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोई आमदनी नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रखरखाव और अन्य मदों में खर्च करना पड़ा।

एक्रोपोलिस मॉल के प्रमुख के विजयन ने बताया आठ जून के मुकाबले 13 जून को लोगों की आवाजाही बढ़ी है। बिक्री में सुधार हो रहा है और 90 प्रतिशत से अधिक दुकानें खुली हैं।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

क्वेस्ट मॉल के अधिकारियों ने भी दावा किया है कि 90 प्रतिशत से अधिक दुकानें खुली हैं।

क्वेस्ट मॉल के उपाध्यक्ष (परिचालन) संजीव मेहरा ने कहा कि हमारे मॉल को जिस दिन (आठ जून) दोबारा खोला गया, उसके मुकाबले लोगों की आवाजाही दोगुनी हो गई है और बिक्री भी बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक मल्टीप्लेक्स फिर से नहीं खोला जाता है, और बार तथा रेस्टोरेंट का समय नहीं बढ़ाया जाता, तब तक आवाजाही का स्तर यही बने रहने का अनुमान है।

साउथ सिटी मॉल के अधिकारियों ने भी दावा किया है कि प्रतिष्ठान के अधिकांश स्टोर खुले हैं और शनिवार को आवाजाही बढ़कर 10,000 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)