जरुरी जानकारी | मैक्स सोना, चांदी डिलीवरी के लिए घरेलू सर्राफा रिफाइनरियों को शामिल करेगा

मुंबई, 14 जून देश के प्रमुख जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने डिलीवरी के लिए घरेलू रिफाइनरियों से परिष्कृत सोने और चांदी की छड़ों को स्वीकार करने का फैसला किया है, हालांकि इसके लिए नियामक मंजूरी मिलनी बाकी है।

इस फैसले से डिलीवरी की मौजूदा सूची में बढ़ोतरी होगी, जो सिर्फ लंदन और अमीरात की सोने और चांदी की छड़ों तक सीमित है, और इन धातुओं की डिलीवरी की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

मैक्स ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम घरेलू रिफाइनरियों से सोने और चांदी की उन छड़ों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं, जो लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) और अमीरात गोल्ड बार के गुणवत्ता मानकों को पूरा करती हैं।’’

बयान में कहा गया कि सोना और सोना मिनी के सौदों के लिए निर्दिष्ट शुद्धता 995 (आनुपातिक प्रीमियम के साथ उच्च गुणवत्ता की डिलीवरी के प्रावधान के साथ) है, जबकि सोना गिनी और सोना पेटल के सौदों के लिए ये 999 है। चांदी की छड़ों के लिए चांदी मिनी और चांदी माइक्रो के सौदों में शुद्धता मानक 999 है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

मैक्स ने 23 जनवरी 2020 को इसके लिए घरेलू रिफाइनरियों से विवरण मांगा था और इसके लिए नियामक मंजूरियों का इंतजार है। अब तक कई घरेलू रिफाइनरियों से मैक्स को आवेदन मिल चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)