देश की खबरें | कोविड-19 : भारतीय रेल ने चार राज्यों में 204 पृथक-वास डिब्बे भेजे, दिल्ली को मिले 54 डिब्बे
जियो

नयी दिल्ली, 14 जून कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लक्ष्य से भारतीय रेल ने चार राज्यों में 204 डिब्बे भेजे हैं जो पृथक-वास के काम आएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे ही 54 डिब्बे दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन मेंटिनेंस डिपो में हैं। उनका कहना है कि भविष्य में दिल्ली को कुल मिलाकर ऐसे 500 डिब्बे मुहैया कराए जाएंगे।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से शराब की बोतलें बरामद: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिन में कहा था कि कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की किल्लत दूर करने की खातिर केन्द्र दिल्ली को ट्रेन के 500 डिब्बे उपलब्ध कराएगा।

भारतीय रेल ने अपने 5,000 से ज्यादा डिब्बों को करीब दो महीने पहले पृथक-वास के लिए तैयार किया था, फिलहाल उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने इनकी मांग की है।

यह भी पढ़े | भारत ने नेपाली सरकार के सामने उठाया सीमा पर गोलीबारी का मामला, 1 भारतीय की हुई थी मौत.

उत्तर प्रदेश में ऐसे 70 डिब्बे तैनात किए गए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोई, फैजाबाद, सहारनपुर, मिर्जापुर और झांसी में 10-10 डिब्बे तैनात किए गए हैं।

दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन मेंटिनेंस डिपो में 54 डिब्बे तैनात किए गए हैं।

तेलंगाना को 60 डिब्बे मिले हैं जबकि 20 डिब्बे आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में रखे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)