जरुरी जानकारी | पर्याप्त जांच, राज्यों के आक्रामक नियंत्रण से ही कोविड-19 का प्रबंधन संभव : अमिताभ कान्त

नयी दिल्ली, 14 जून नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने रविवार को कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने के लिए पर्याप्त जांच के साथ राज्यों द्वारा आक्रामक नियंत्रण भी जरूरी है।

अमिताभ कान्त ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ राज्य- शहर समझते हैं कि वे पर्याप्त जांच और परीक्षण के बिना इस महामारी पर काबू पा सकते हैं। यह संभव नहीं है। केरल-कर्नाटक-कोरिया के उदाहरणों से पता चलता है कि जांच के बाद इलाज और आक्रामक तरीके से नियंत्रण तथा जनता द्वारा मास्क और सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन काफी महत्वपूर्ण है।’’

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

रविवार तक देश में कोरोना वायरस से 9,195 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन में सबसे अधिक 11,929 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 3.20 लाख पर पहुंच गया है। इनमें से करीब आधे इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह तक 24 घंटे में देश में 311 लोगों की मृत्यु इस महामारी से हुई है। वहीं रिकवरी की दर 50 प्रतिशत से अधिक है। 1,62,378 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 1,49,348 है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

दुनियाभर से कोविड-19 के आंकड़ों का संग्रहण करने वाले जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार मृत्यु के आंकड़ों में भारत दुनिया में नौवें स्थान है। जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)