देश की खबरें | पानीपत: महिला से 'सामूहिक बलात्कार' मामले में रेलवे व हरियाणा डीजीपी को एनएचआरसी का नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे बोर्ड एवं हरियाणा पुलिस प्रमुख को उन खबरों पर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किये हैं, जिनमें कहा गया है कि पानीपत में एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में अपराधियों ने उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया, जिससे उसका एक पैर कट गया।