एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये टूटा, चांदी में 500 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्ट की निरंतर बिकवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये टूटा, चांदी में 500 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 17 जुलाई विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्ट की निरंतर बिकवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 500 रुपये टूटकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 200 रुपये गिरकर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एसोसिएशन के अनुसार, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। बुधवार को चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, "एआई चिप प्रतिबंध हटने के बाद अमेरिका-चीन तनाव कम होने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौते के करीब होने के संकेत के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।"

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, मेक्सिको और यूरोपीय संघ पर 30 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया गया है। इस बारे में आगे बातचीत की संभावना ने बाजार की आशंकाओं को काबू में रखा। इससे सोने जैसे सुरक्षित व्यापार की ज़रूरत कम हो गई है, जिससे कीमतों पर असर पड़ रहा है।"

मेहता ने कहा कि हालांकि, आक्रामक शुल्क कार्रवाइयों से उपजी व्यापक अनिश्चितता, कुछ अंतर्निहित समर्थन प्रदान करती रही है, जिससे सोने में गिरावट सीमित रही।

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 21.55 डॉलर या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,326.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कोटक सिक्योरिटीज़ में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, "खुदरा बिक्री के आंकड़ों, रोज़गार के आंकड़ों और कई फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों सहित अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पहले व्यापारियों द्वारा सतर्क रुख़ अपनाने के कारण सोने में गिरावट आई।"

एलकेपी सिक्योरिटीज़ में उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति के उम्मीद से ज़्यादा आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स 98.75 से ऊपर मज़बूत होने के कारण सोना 3,330 डॉलर प्रति औंस से नीचे कमज़ोर रुख लिए कारोबार कर रहा था, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तत्काल कटौती की उम्मीदें कम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 37.86 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).