देश की खबरें | न्यायालय ने पुरी में 23 जून से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के अयोजन की अनुमति का संकेत दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को संकेत किया कि वह कड़ी शर्तो के साथ 23 जून से पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के आयोजन की अनुमति दे सकता है। न्यायालय ने कहा कि वह इस धार्मिक अनुष्ठान को ‘माइक्रो मैनेज (सूक्ष्म स्तर पर प्रबंधन)’ नहीं कर सकता है और इसलिए इसके प्रबंधन का काम केन्द्र, ओडीशा सरकार और मंदिर ट्रस्ट के विवेक पर छोड़ दिया जायेगा।