देश की खबरें | भारत में एक दिन में पहली बार कोविड-19 के 16,000 से अधिक मामले, 418 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16,000 से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4.73 लाख पर पहुंच गई है। संक्रमण से 418 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 14,894 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।