एजेंसी न्यूज

नई पीढ़ी को आपातकाल से सही सीख लेनी चाहिए: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में आपातकाल के लिए कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए नई पीढ़ी से अपील की कि वह लोकतंत्र के इस काले अध्याय से उचित सीख सीखे. जेपी आंदोलन में एक राजनीतिक कार्यकर्ता क तौर पर उन्होंने बिहार में भागीदारी की थी और आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

नई पीढ़ी को आपातकाल से सही सीख लेनी चाहिए: रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली, जून 25: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने देश में आपातकाल के लिए कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए नई पीढ़ी से अपील की कि वह लोकतंत्र के इस काले अध्याय से उचित सीख सीखे. आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट किए और कहा, "आज का दिन कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ दी गई कुर्बानियों को याद करने का है. यह विरासत आज भी कांग्रेस में जारी है."

उन्होंने कहा, "नई पीढ़ियों को इससे सही सीख लेनी चाहिए." प्रसाद ने याद किया कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित किया तो कैसे जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया

उन्होंने कहा, "आखिरकार देश की जनता ने 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ भारी मतदान किया और इंदिरा गांधी को हार का मुंह देखना पड़ा. इसके साथ ही पहली बार केंद्र की सत्ता में एक गैर कांग्रेसी सरकार बनी." प्रसाद ने आपातकाल के उस दौर को याद किया और बताया कि कैसे जेपी आंदोलन में एक राजनीतिक कार्यकर्ता क तौर पर उन्होंने बिहार में भागीदारी की थी और आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).