200 चार्टर विमानों से करीब 30 हजार भारतीय लोगों को अब तक स्वदेश लाया: स्पाइस जेट
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू प्रतिबंध के बीच स्पाइस जेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कुल 200 चार्टर विमानों से अब तक करीब 30,000 भारतीय लोगों को स्वदेश लाया है. एक प्रेस विज्ञप्ति में एयरलाइन ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात से 111 चार्टर विमान का परिचालन करके 20,000 भारतीयों को स्वेदश पहुंचाया.