जरुरी जानकारी | कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र उद्यम पूंजी क्षेत्र से 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है आकर्षित : रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप में उद्यम पूंजी कंपनियों का निवेश अगले दो वर्षों में 50 करोड़ डॉलर (लगभग 3,730 करोड़ रुपये) से अधिक होने की उम्मीद है। मैपल कैपिटल एडवाइजर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जो स्टार्टअप्स किसानों की मदद करने में, उन्हें वित्त पोषण के लिए सक्षम बनाने और कृषि मशीनीकरण को बढ़ाने में लगे हैं उनके प्रति उद्यम पूंजी की रुचि बढ़ रही है।