देश की खबरें | कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के नौ नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,073 हो गई।
शिमला, छह जुलाई हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,073 हो गई।
राज्य में संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि चम्बा में चार, हमीरपुर एवं कांगड़ा में दो-दो और मंडी जिले में एक नया मामले सामने आया है।
उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए 22 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से कांगड़ा के 11 लोग , हमीरपुर के नौ लोग और चम्बा एवं ऊना का एक-एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ। अब तक कुल 746 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि 13 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं।
यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.
राज्य में 302 लोग अब भी संक्रमित हैं।
राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले कांगड़ा में सामने आए हैं। कांगड़ा में 75, हमीरपुर में 69, सोलन में 38, किन्नौर में 31, ऊना में 29, बिलासपुर में 15, शिमला में 12, मंडी और चम्बा में 10-10, सिरमौर में सात, लाहौल स्पीति में चार और कुल्लू में दो मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

