एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आरआईएल इस आंकड़ों को पार करने वाली पहली कंपनी है। कंपनी के शेयरों का दाम बढ़ने से बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है।

जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, छह जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आरआईएल इस आंकड़ों को पार करने वाली पहली कंपनी है। कंपनी के शेयरों का दाम बढ़ने से बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है।

बीएसई में कारोबार बंद होने के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 40,508.8 करोड़ रुपये बढ़कर 11,73,677.35 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

इसके अलावा आरआईएल के आंशिक चुकता शेयरों का बाजार पूंजीकरण 40,000 करोड़ से अधिक हो गया। इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर 12.14 लाख करोड़ रुपये या 163.1 अरब डॉलर हो गया है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले आरआईएल के शेयर सोमवार को 3.57 प्रतिशत बढ़कर 1,851.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी इसका शेयर मूल्य 3.75 प्रतिशत बढ़कर 1,855 रुपये पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कंपनी के 9.49 लाख शेयरों और एनएसई में दो करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

देश की सबसे बड़ी कंपनी का बाजार पूंजीकरण पिछले महीने पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े का पार कर गया था।

आरआईएल के शेयर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत बढ़े थे। इस साल कंपनी के शेयर करीब 22 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).