देश की खबरें | भारत का मुकाबला नहीं कर सकता चीन : मिश्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि जीवंत लोकतंत्र भारत की मुख्य ताकत है और चीन हमारे देश का मुकाबला नहीं कर सकता है।
जयपुर, छह जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि जीवंत लोकतंत्र भारत की मुख्य ताकत है और चीन हमारे देश का मुकाबला नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जो उद्यमी और निर्माता लोकतंत्र, मानवाधिकार और बाल शोषण के उन्मूलन को महत्व देते हैं वे साम्यवादी चीन के स्थान पर भारत के साथ संबंध रखना चाहेंगे।
मिश्र सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से 'आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। इस व्याख्यान का आयोजन उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर किया।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बाद की दुनिया में एक बार फिर भारत को नयी शुरुआत करनी होगी जिसके लिए कई छोटे और मध्यम उद्यमियों को सरकारी प्रोत्साहन की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.
राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भरता वैसे भी हर देश का एक सपना है। भारत का 'मेक इन इंडिया' अभियान देश को विनिर्माण केंद्र बनाने में भूमिका निभा सकता है। चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए या भारत में निवेश करने के लिए, चीन स्थित विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत को विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा।
उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के बाद की एक मूल अवधारणा है। यह एक महत्वकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य सिर्फ इस महामारी के दुष्प्रभावों से ही लड़ना नहीं है बल्कि भविष्य के भारत का पुनर्निर्माण करना भी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

