जरुरी जानकारी | एयरटेल के 499 रुपये मासिक से अधिक खर्च करने वाले ग्राहकों को मिलेगी 4जी नेटवर्क पर वरीयता

नयी दिल्ली, छह जुलाई दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 499 रुपये मासिक अधिक खर्च वाले पोस्टपेड ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर वरीयता देने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि अपने ‘एयरटेल थैंक्स’ कार्यक्रम के तहत वह ऐसे ग्राहकों को ‘प्लैटिनम’ श्रेणी में रखकर विशेष सुविधाएं देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्लैटिनम ग्राहकों को भारती एयरटेल के नेटवर्क पर प्राथमिकता दी जाएगी। इससे उन्हें बेहतर स्पीड वाली डाटा सेवा और कॉलिंग अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

कंपनी ने कहा, ‘‘एयरटेल ने अपनी प्रणाली में उन्नत प्रौद्योगिकी लगायी है। यह प्लैटिनम ग्राहकों की पहचान कर उन्हें नेटवर्क पर वरीयता देने में सक्षम है। इससे उन्हें बेहतर और तेज 4जी स्पीड मिलेगी। यह सुविधा 499 रुपये या उससे अधिक का पोस्टपेड प्लान रखने वाले ग्राहकों को मिलेगी।’’

इतना ही नहीं ऐसे ग्राहकों को कंपनी ‘ग्राहक देखभाल सेवा’ (कस्टमर केयर) पर भी वरीयता देगा। इसमें ग्राहक को कंपनी के कस्टमर केयर सेवा ग्राहक देखभाल अधिकारी से बात करने के लिए कम अंतजार करना होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

बयान के मुताबिक ऐसे ग्राहकों को कंपनी 4जी सिम की घर पर आपूर्ति भी करेगी।

भारती एयरटेल के मुख्य विपणन अधिकारी शाश्वत शर्मा ने कहा कि यह एयरटेल थैंक्स कार्यक्रम के तहत प्लैटिनम ग्राहकों को अलग अनुभव देने की कोशिश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)