देश की खबरें | पानी की टंकी में डूबने से चार बच्चों की मौत

जैसलमेर/जयपुर, छह जुलाई राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में दो अलग अलग हादसों में पानी की टंकी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई।

जैसलमेर जिले में सोमवार को एक हादसे में दो बच्चों की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े | ओडिशा: पूर्व राज्य मंत्री और BJD के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस थाना मोहनगढ के थानाधिकारी मानक राम बिश्नोई ने बताया कि नहरी क्षेत्र के अर्जुना माइनर के खेत में यह हादसा हुआ। इसमें सुल्ताना निवासी लोकेन्द्र (8) और प्रद्युम्न (7) की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार संभवत पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

एक अन्य हादसे में बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को टंकी में पानी भरते समय दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गांव 17 एलकेडी लूणखां में खेत की एक टंकी में से पानी भरते समय पानी में डूबने से 10 वर्षीय राजेश व 8 वर्षीय सुमन की हुई मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)