दक्षिणी राज्यों में COVID-19 के आकड़ों में हुआ इजाफा, UP-बिहार और गुजरात में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी
देश के कई दक्षिणी राज्यों में रविवार को कोरोना वायरस के नये मामलों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ, जबकि भारत भर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई. महामारी से प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर रहने वाली दिल्ली में स्थिति में सुधार जारी है, लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और गुजरात में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई.