देश की खबरें | जनपद में कोविड-19 के 125 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में रविवार को कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
नोएडा, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में रविवार को कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 99 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।
यह भी पढ़े | Earthquake in Satara: महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता.
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,149 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें 3,132 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जबकि 973 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जो मरीज आज पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
कोविड-19 के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में जारी धारा 144 व लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने आज सघन जांच की। पुलिस ने चार मामले दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

