एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में करीमगंज जिले के एक चाय बागान में भीड़ ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी पशु चोरों को पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में तीन संदिग्ध पशु चोरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

करीमगंज, 19 जुलाई असम में करीमगंज जिले के एक चाय बागान में भीड़ ने तीन संदिग्ध बांग्लादेशी पशु चोरों को पीट-पीटकर मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पशु चोरों के एक समूह ने शनिवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके पथरकंडी थाना अंतर्गत बोगरीजान चाय बागान में प्रवेश किया। यह स्थान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ता की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या, मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग.

उन्होंने चाय बागान के एक मजूदर के यहां से पशु चोरी करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि मजदूर के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पशु चोरों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Satara: महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता.

इनमें से चार फरार हो गए जबकि पकड़ में आए तीन संदिग्ध चोरों की भीड़ द्वारा पीटे जाने से मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने कहा कि शवों के पास से बिस्कुट, ब्रेड के टुकड़े मिले हैं जो बांग्लादेश के बने हैं। इसके अलावा रस्सी, तार काटने के उपकरण और बैग आदि भी मिले है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).