COVID-19 का दिल्ली में फिर बरपा कहर, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए. यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.