एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थम और बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 73.55 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी

मुंबई, नौ सितंबर रुपये में दो सत्रों से जारी गिरावट थम और बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 73.55 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कंपनियों की ओर से डालर का प्रवाह बढा होने से रुपये को समर्थन मिला।उनकी राय में आगे निवेशकों की निगाह रिलायंस समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी के लिए निवेश पर होगी।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

बाजार में रुपये की विनिमय दर 73.67 पर खुली और शेयर बाजार में गिरावट के बीच रुपया दिन 73.73 प्रति डॉलर तक नीचे लुढ़क गया।

कारोबार के अंतिम चरण में रुपये में तेजी लौट आयी और डालर का भाव गिर कर 73.47 तक आ गया। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की तेजी के साथ 73.55 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

मंगलवार को रुपया 25 पैसे की हानि के साथ एक सप्ताह से भी अधिक समय के निम्न स्तर 73.60 रुपये तक नीचे चला गया था। सोमवार को रुपये में 21 पैसे की गिरावट आई थी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय कंपनी जगगत में डॉलर में शेयरपूंजी निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बुधवार को 171.43 अंक की गिरावट दर्शाता 38,193.92 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).