जरुरी जानकारी | विदेशों में खाद्य तेलों में तेजी जारी, सोयाबीन, पामोलिन चढ़े, सरसों भी रही मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में खाद्य तेलों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। मलेशिया और शिकागों में पॉम तेल और सोयाबीन डीगम ऊंचा बोला जा रहा है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है जिससे सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल और पामोलिन खाद्य तेलों के भाव 80 से 150 रुपये क्विंटल तक ऊंचे बोले गये। सरसों तेल भी इससे अछूता नहीं रहा, भाव 100 रुपये बढ़कर 10,600 रुपये क्विंटल हो गया।