विदेश की खबरें | केवल ‘‘तकनीकी रूप से जीवित’’ होने की स्थिति से बाहर आ गया हूं: रूस के नवलनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐसा संदेह है कि नवलनी को नर्व एजेंट का इस्तेमाल कर जहर दिया गया था। जर्मनी के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। नवलनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी हैं। वह 20 अगस्त को साइबेरिया से मास्को आते समय विमान में बीमार पड़ गये थे और उन्हें जर्मनी ले जाया गया, जहां वह दो सप्ताह तक कोमा में रहे। उनकी टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जहर दिये जाने की इस घटना में रूस सरकार शामिल है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था।