जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट से सोयाबीन, पामोलिन में नरमी, सरसों में मांग निकलने से मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया और अमेरिका के शिकागो बाजारों में खाद्य तेल के दाम लगातार तीसरे दिन एक से डेढ़ प्रतिशत तक नीचे बोले गये। इससे घरेलू बाजार में मंगलवार को सोयाबीन, पामोलिन, मूंगफली और बिनौला तेलों में 50 से 120 रुपये क्विंटल तक गिरावट रही। लेकिन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश में मांग निकलने से सरसों तेल 50 रुपये ऊंचा बोला गया।