Coronavirus Cases in Telangana Update: तेलंगाना में COVID19 के 2214 नए मामले दर्ज, आठ और संक्रमितों की हुई मौत
तेलंगाना में कोविड-19 के 2,214 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,93,600 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण से आठ और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,135 हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,63,407 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 29,058 मरीज इलाजरत हैं.