देश की खबरें | हाथरस जाएंगे प्रियंका और राहुल, जिले की सभी सीमाएं सील
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ/हाथरस, एक अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उसके परिजन से मुलाकात करने जाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका और राहुल हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाएंगे। वे बृहस्पतिवार दोपहर वहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमों मायावती ने की मांग, कहा- केंद्र सरकार लोगों की हितों के लिए उत्तर प्रदेश में लागु करें राष्ट्रपति शासन : 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि प्रियंका और राहुल के स्वागत के लिये गाजियाबाद डीएनडी पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हो गये हैं।

कुमार ने कहा कि ‘‘घबराये जिला प्रशासन’’ ने हाथरस में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है, लेकिन अगर दोनों नेताओं को वहां जाने से रोका गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: हाथरस दुष्कर्म मामले के बाद ‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे से गूंज उठा DND.

इस बीच, हाथरस से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जनपद में धारा 144 आगामी 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गयी हैं।

उन्होंने सभी से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ ही हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)