कांग्रेस को जारी किए गए नोटिस में बुधवार को प्रशासन ने कहा कि वह 2021 वित्त वर्ष में 15,000 शरणार्थियों को ही शरण देना चाहता है।
यह नोटिस प्रस्ताव दाखिल करने के अंतिम समय से केवल 34 मिनट पहले ही दिया गया।
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.
प्रस्ताव में शरणार्थियों की संख्या 2020 वित्त वर्ष में तय की गई 18,000 शरणार्थियों की सीमा से तीन हजार कम है।
अब कांग्रेस द्वारा इस प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी, जहां कटौती को लेकर कड़ी आपत्तियां हैं, लेकिन बहुमत ना होने के कारण सांसद इसमें कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मिनेसोटा के दुलुथ में एक रैली के दौरान शरणार्थियों पर निशाना साधने के बाद ही आने वाले शरणार्थियों की संख्या में 16.5प्रतिशत से अधिक कटौती की घोषणा की गई।
ट्रम्प ने दावा किया था कि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन देश में विदेशियों की बाढ़ लाना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY