देश की खबरें | पप्पू यादव प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा गठबंधन में शामिल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।