देश की खबरें | मेट्रो रेलवे दुर्गा पूजा के दौरान रात्रिकालीन सेवाएं नहीं चलाने पर कर रही है विचार: अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 14 अक्टूबर मेट्रो रेलवे दुर्गा पूजा के दौरान अपनी रात्रिकालीन सेवाओं को नहीं चलाने पर विचार कर रहा है। त्यौहार के दिनों में लोगों की आवाजाही में भारी वृद्धि के कारण कोविड-19 महामारी के बढ़ने की आशंका है। एक अधिकारी ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

महामारी विज्ञानियों ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद महानगर और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड-19 ​​मामलों की संख्या में तेज वृद्धि को लेकर आगाह किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा, "हम इस साल दुर्गा पूजा के दिनों में कोविड-19 महामारी के मामलों में वृद्धि की आशंका के चलते पूरी रात ट्रेनें नहीं चलाने पर विचार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मेट्रो रेलवे सोच रहा है कि शहर में इस वजह से कोविड मामलों में वृद्धि न हो।

यह भी पढ़े | UP Shocker: उत्तर प्रदेश के भैंसहिया गांव की वोटर लिस्ट में है शामिल हैं पीएम मोदी, बराक ओबामा, सोनम कपूर और लादेन.

हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले पर मेट्रो अधिकारियों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

मेट्रो रेलवे हर साल दुर्गा पूजा के दिनों में नवमी तक सुबह चार बजे तक और दशमी या दशहरा पर मध्यरात्रि तक ट्रेनों का संचालन करता है, जिससे लाखों लोग इनके माध्यम से अपने-अपने गंतव्यों तक आसानी से पहुंच सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)