खेल की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पैरा तीरंदाज अस्पताल में भर्ती: साइ

सोनीपत, 14 अक्टूबर पैरा-तीरंदाज अंकित को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के उत्तरी क्षेत्र केंद्र में राष्ट्रीय शिविर के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पैरा-तीरंदाजों के लिए राष्ट्रीय शिविर पांच अक्टूबर को आठ एथलीटों के साथ शुरू हुआ हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

साइ ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ उचित उपचार और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें बुधवार को सोनीपत के भगवान दास अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।’’

शिविर में शामिल सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट देने के बाद केन्द्र में आने की अनुमति दी गयी थी।

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

साइ ने कहा, ‘‘ शिविर के लिए घोषित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार इसमें शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों का 12 अक्टूबर को परीक्षण के लिए नमूना लिया गया था जिसमें अंकित का नतीजा पॉजिटिव आया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल ले जाने से पहले उसे साइ सोनीपत के चिकित्सा केन्द्र के ऊपर बने पृथकवास वार्ड में रखा गया था।’’

साइ ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एथलीटों के लिए ‘खेलो इंडिया फिर से’ पहल के तहत अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्दों में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)