देश की खबरें | केंद्र जांच एजेंसियों को ‘हथियार’ की तरह कर रहा इस्तेमाल : मुफ्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र राजनीतिक फायदे के लिए एनआईए, ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल ‘‘हथियार’’ के तौर पर कर रहा है। मुफ्ती ने कहा कि भाजपा को उनके दोस्तों, परिवार के लोगों और पार्टी के सहयोगियों को परेशान करना बंद करना चाहिए।