देश की खबरें | बीजद महिला आरक्षण को एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगा :पटनायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिर्फ चुनावों के दौरान महिला सशक्तिकरण के बारे में बातें करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों की शनिवार को आलोचना की। साथ ही, उन्होंने कहा कि बीजद लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के हर सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा उठा कर इसे एक ‘‘राष्ट्रीय आंदोलन’’ बनाएगा।