Coronavirus Cases in India: देश में COVID-19 के 20 हजार नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आकड़ा 1.2 करोड़ के पार, 97.82 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमण मुक्त
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,021 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जिनमें से 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी कुल 2,77,301 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है.