दिल्ली: नन्ही बच्ची ने अंग दान देकर पांच लोगों को दिया नया जीवन, 5 लोगों की बचाई जान
दिल्ली में 20 माह की एक बच्ची ने पांच मरीजों को अंगदान कर उन्हें नया जीवन दिया है. पहली मंजिल से गिरने के बाद बच्ची को बचाया नहीं जा सका, लेकिन उसने कई लोगों को जीवनदान दिया. उसका हृदय, लीवर, दोनों गुर्दे और दोनों कॉर्निया अस्पताल में निकाले गए और उन्हें पांच मरीजों में प्रतिरोपित किया गया.