IPL 2025: आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था ऐतिहासिक खिताब, जानिए कैसा रहा था पिछला सीजन
RCB players celebrate with IPL 2025 title (Photo credit: X @RCBTweets)

TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Who Is Saurabh Dubey? केकेआर में शामिल किए गए सौरभ दुबे कौन हैं, जानिए इस तेज गेंदबाज के बारे में सबकुछ

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. यह पहला मौका होगा जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) गत विजेता के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी. आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. ऐसे में पिछले सीजन पर एक नजर डालना दिलचस्प होगा.

लीग स्टेज में पंजाब किंग्स रही थी टॉप पर

लीग स्टेज में आरसीबी ने 14 में से 9 मुकाबले जीते और 4 में हार झेली, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा. टीम अंक तालिका में पंजाब किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर रही थी. पंजाब किंग्स के भी 19 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वह शीर्ष पर रही. गुजरात टाइटंस तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर रही थी.

ऐसा रहा था प्लेऑफ का रोमांच

क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रन से हार मिली थी. इसके बाद क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था.

फाइनल में 6 रन से जीती थी आरसीबी

फाइनल में आरसीबी ने 190/9 का स्कोर बनाया था. विराट कोहली (43), मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26), लियाम लिविंगस्टोन (25) और जितेश शर्मा (24) ने अहम योगदान दिया था. जवाब में पंजाब किंग्स 184/7 रन ही बना सकी और आरसीबी ने 6 रन से खिताब जीत लिया. क्रुणाल पांड्या को 2/17 के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

रजत पाटीदार की कप्तानी में खास उपलब्धि

रजत पाटीदार ने अपने पहले ही सीजन में कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया. उन्होंने सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी की और इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की, जिन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस को 13 मैचों में कप्तानी करते हुए चैंपियन बनाया था.

ऑरेंज और पर्पल कैप विजेता

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. उनके बाद सूर्यकुमार यादव 717 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे. गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी, जबकि नूर अहमद 24 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

सूर्यकुमार यादव बने थे MVP

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' चुना गया था. उन्होंने 16 मैचों में 717 रन बनाए थे और शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि टीम को खिताब नहीं दिला सके.

अन्य पुरस्कार और रिकॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, साई सुदर्शन को इमर्जिंग प्लेयर, निकोलस पूरन को सबसे ज्यादा छक्कों का अवॉर्ड मिला. चेन्नई सुपरकिंग्स को फेयरप्ले अवॉर्ड मिला, जबकि मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालीं. आईपीएल 2025 में कुल 26,381 रन बने, जो अब तक का रिकॉर्ड है. इसके अलावा 2,245 चौके और 1,294 छक्के लगे, जो किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा हैं. ऐसे में यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से ऐतिहासिक रहा.

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन

सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन

कैच ऑफ द सीजन: कामिन्दु मेंडिस

फेयरप्ले अवार्ड: चेन्नई सुपरकिंग्स

फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन

सबसे ज्यादा डॉट बॉल (गेंदबाज): मोहम्मद सिराज.

पिछले सीजन में बने थे ये अन्य रिकॉर्ड्स

आईपीएल के पिछले सीजन में रिकॉर्ड 26,381 रन बने थे. यह अब तक सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा हैं. क्रिकइंफो के अनुसार, आईपीएल 2025 में 2,245 चौके लगाए गए, जो किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले आईपीएल 2023 और 2024 में 2,174 चौके लगाए गए थे. इसके साथ-साथ 2025 के सीजन में कुल 1,294 छक्के लगे, जो किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा हैं. ऐसे में चौके और छक्कों के लिहाज से भी पिछला सीजन अव्वल रहा था.