एजेंसी न्यूज

CBI ने अपने 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया, छापेमारी की

सीबीआई ने बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने की आरोपी कंपनियों के खिलाफ जांच में समझौता करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में अपने चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें दो पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं.

CBI ने अपने 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया, छापेमारी की
सीबीआई/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: सीबीआई (CBI) ने बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने की आरोपी कंपनियों के खिलाफ जांच में समझौता करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में अपने चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें दो पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं. इस सिलसिले में एजेंसी ने बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद में अपनी प्रशिक्षण अकादमी तथा 13 अन्य स्थानों पर तलाश अभियान चलाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआई ने बेंगुलरू की कंपनी के खिलाफ 200 करोड़ रु की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जिसमें उसके खुद के अधिकारी बैंकों से धोखाधड़ी करने की आरोपी उन कंपनियों से कथित रूप से रिश्वत लेने को लेकर जांच के दायरे में हैं. अधिकारी ने बताया कि जिन सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ एजेंसी ने मामला दर्ज किया है उनके नाम हैं पुलिस उपाधीक्षक आर के ऋषि और आर के संगवान, निरीक्षक कपिल धनखड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘आज दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, मेरठ और कानपुर समेत 14 स्थानों पर आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली गयी.’’

एजेंसी ने सीबीआई अकादमी में पदस्थ ऋषि के परिसर की तलाशी ली तो उसके लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी क्योंकि इसी अकादमी में उसके भविष्य के अधिकारी तैयार होते हैं. यही नहीं, अन्य देशों के कैडेट को भी गाजियाबाद स्थित अत्याधुनिक अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है.

अपने अधिकारियों के अलावा सीबीआई ने कई अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं जिनमें वकील भी शामिल हैं. इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).