West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 3rd T20I Match Date And Time Update: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार यानी 24 मार्च को खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, करिश्मा रामहरैक, अफी फ्लेचर और जहजारा क्लैक्सटन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. टीम की ओर से कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI-W vs AUS-W T20I Head To Head Record)

वेस्ट इंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में साफ झुकाव दिखाते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज महिला टीम को सिर्फ दो जीत ही मिली है. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो साफ है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में रही है.

WI-W vs AUS-W 3rd T20I 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, तीसरा टी20 इंटरनेशनल

स्टेडियम: अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन

मैच की तारीख: 24 मार्च 2026 (04:00 AM IST)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode ऐप और वेबसाइट

टीवी प्रसारण: उपलब्ध नहीं

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (WI-W vs AUS-W 3rd T20I Date And Venue)

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कल यानी 24 मार्च को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 03:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI-W vs AUS-W 3rd T20I Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch WI-W vs AUS-W 3rd T20I Live Streaming In India)

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI-W vs AUS-W 3rd T20I Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, आलियाह एलीन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलीस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम

नोट: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.